नगर मंडल भाजपा चलाएगी आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान
नगर मंडल भाजपा चलाएगी आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर भाजपा नगर मंडल की कार्यशाला हुई संपन्न
गुना- भाजपा गुना नगर मंडल की आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर नगर मंडल अर्जुन सिंह राजपूत जी के नेतृत्व में कार्यशाला संपन्न हुई होटल शांति फूड्स एंड फैमली रेस्टोरेंट में संपन्न हुई।
नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा ने बताया नगर मंडल में कार्यक्रम होंगे देश में भाजपा की मोदी सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आत्मसात कर विकसित भारत के निर्माण के लिए देशवासियों से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग करने के लिए जोर दिया जा रहा है।जिससे हमारा भारत विकसित और संपन्न राष्ट्र बने।इस संकल्प को लेकर देश में भाजपा मोदी सरकार निरंतर प्रयासरत है।सम्पूर्ण देश में भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर एवं प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त निर्देशानुसार भाजपा जिला कार्यशाला उपरांत मंडल की कार्यशालाएं आयोजित हो रही है।इसी क्रम में आज नगर मंडल की कार्यशाला संपन्न हुई।जिसमें अभियान के जिला संयोजक एवं मंडल के प्रभारी देवेंद्र गुप्ता,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र सिंह सलूजा,हरिसिंह यादव,राष्ट्रीय कॉफी बोर्ड सदस्य मनोज दुबे,जिला मंत्री गोविंद गुर्जर,वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद गुप्ता आदि मंचासीन रहे।बैठक का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा भारत माता और पितृ पुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं को वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।वरिष्ठजनों ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश में भाजपा की सरकार जनहितैषी और देश को उन्नति के लिए कार्य करने के लिए कृतसंकल्पित है।देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर उन्नति कर रहा है। #हर_घर_स्वदेशी_घर_घर_स्वदेशी के नारे के साथ आत्मनिर्भर_भारत_संकल्प अभियान हेतु आयोजित कार्यशाला गुना एवं स्वदेशी मंच के तत्वावधान में स्वदेशी जागरण सप्ताह ( 25 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 ) तक
सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग एवं घर घर संपर्क कर प्रचार-प्रसार करने को लेकर आग्रह किया,अगर आप सभी स्वदेशी वस्तुओं को अपने विचार में शामिल कर उपयोग करेंगे तो हमारा देश अवश्य ही माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत बनेगा !कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल महामंत्री नीरज जैन ने कर स्वागत भाषण दिया। मंडल महामंत्री हरीश उरैया ने बैठक का संचालन एवं संकल्प पत्र का वाचन किया एवं आभार मंडल मंत्री विवेक भार्गव ने माना।
इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अर्पित शर्मा,धर्मेंद्र प्रजापति,मंडल मंत्री निकित निक्की जैन,गोविंद सोनी,छाया बालके सहित धर्मेश ओझा,राहुल बेस,अभिषेक शर्मा,अलका बिंदल,शंभू सेन,राजेश साहू आदि मंडल में निवासरत सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्प लिया।
कोई टिप्पणी नहीं