Breaking News

जयवर्धन सिंह होंगे गुना कांग्रेस अध्यक्ष

जयवर्धन सिंह होंगे गुना कांग्रेस अध्यक्ष


गुना - कांग्रेस पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिगिवजय सिंह के बेटे एवं पूर्व मंत्री तथा राघौगढ़ वर्तमान विधायक जयवर्धन सिंह को गुना जिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा होने के साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। इसके पूर्व मंडी अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष थे। अब जयवर्धन सिंह को कांग्रेस जिलाध्यक्ष के रूप मेें नियुक्त करने के पीछे पार्टी हाईकमान द्वारा समूचे गुना जिले में संगठन को मजबूती देने की दिशा में उठाया गया कदम बताया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं