भाजपा नगर मंडल ने निकाली विशाल वाहन तिरंगा यात्रा
भाजपा नगर मंडल ने निकाली विशाल वाहन तिरंगा यात्रा
हर घर तिरंगा लगाने का किया आग्रह, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर
गुना-भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त नगर मंडल गुना में मंगलवार को भव्य वाहन तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में जिलेभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। मंगलवार को निकाली गई नगर मंडल की वाहन तिरंगा यात्रा की शुरूआत भारत माता की आरती के साथ हुई। नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत जी के नेतृत्व में वाहन रैली तिरंगा यात्रा में सबसे आगे Dj पर देशभक्ति के गीतों के साथ अधिक संख्या में बाइक कार,मध्य में प्रदर्शनी एवं पीछे भारतमाता एवं सैनिकों के रूप में बच्चे बग्गी में सवार हुए चल रहे थे। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार जी ने यात्रा में शामिल होकर लोगों को संबोधित किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी से हर घर तिरंगा लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक ही नहीं, बल्कि
बलिदान,एकता,और समर्पण का संदेश देने वाला ध्वज है। तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा और लोगों में स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर गुना विधायक पन्नालाल शाक्य जी,न.पा अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता जी जिला मिडिया प्रभारी विकाश जैन जी,मंडल के प्रभारी पूर्व नगर पालिका देवेन्द्र गुप्ता जी,प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष वंदना मंडरे सदस्य,हरिसिंह यादव जी,वरिष्ठ नेता आलोक विजयवर्गीय जी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धाकड़ जी,नगर महामंत्री द्वय हरीश उरैया जी, नीरज जैन जी,मंडल उपाध्यक्ष शिवम् दुबे शेंकी,आकाश लोधा,धर्मेन्द्र प्रजापति,प्रमोद जोशी,नगर मंत्री गोविंद सोनी जी,शैलेश कुशवाह जी,विवेक भार्गव जी,अभय शर्मा जी निकित जैन जी,छाया बाल्के जी सहित जिलापदाधिकरी,मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी, मातृ शक्ति एवं अधिक संख्या में ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं