प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम में 123वें एपिसोड में संस्करण का लाइव प्रसारण
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम में 123वें एपिसोड में संस्करण का लाइव प्रसारण
गुना-प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम में 123वें एपिसोड में संस्करण का लाइव प्रसारण गुना भाजपा नगर मंडल के बूथ क्रमांक 10, शिवाजी नगर, श्रीराम शक्तिकेंद्र पर समस्त बूथ कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों ने सुना !
इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह सिकरवार जी जिला मीडिया प्रभारी श्री विकास जैन जी, नगर मंडल अध्यक्ष श्री अर्जुन राजपूत जी, जिला आईटी सेल संयोजक मोहित नामदेव नगर मंडल महामंत्री नीरज जैन जी नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा जी पार्षद श्री महेंद्र कुशवाह जी, पार्षद श्री राजेश साहू जी, पार्षद श्री ओमप्रकाश कुशवाह जी, अभिषेक शर्मा , बूथ अध्यक्ष श्री राजीव करमैया जी सहित मंडल पदाधिकारी, बूथ सदस्य और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा ने बताया! मन की बात में मोदी जी ने कहा दिव्यांगजनों के योग से लेकर कश्मीर में जवानों के योग तक का जिक्र किया। पीएम ने तीर्थ यात्रियों की मदद करने वाले लोगों के बारे में बात करते हुए कैलाश पर्वत का जिक्र किया और कहा कि अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू हो रही है। पीएम ने तीर्थ यात्राओं पर जाने वाले सभी लोगों को और उनकी मदद करने वाले लोगों को शुभकामनाएं दीं।
ILI और WHO ने भारत की तारीफ की
इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत की उपलब्धियों की तारीफ की है। आंखों की बीमारी ट्रैकोमा देश में एक समय पर आम थी। इलाज नहीं मिलने पर इससे लोग अंधे भी हो जाते थे, लेकिन भारत सरकार ने इसे खत्म करने का संकल्प लिया। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को ट्रैकोमा फ्री घोषित कर दिया है। विश्व स्वाथ्य संगठन ने भी इस बात की तारीफ की है कि भारत ने बीमारी को दूर करने के साथ ही उसके कारणों को भी खत्म किया है।
भारत के 64 फीसदी लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ
इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत में 64 फीसदी लोगों को किसी न किसी सामाजिक योजना का लाभ मिल रहा है। 2014 तक यह आंकड़ा बेहद कम था, लेकिन अब इसमें सुधार हुआ है। यह भारत के लिए गर्व की बात है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में अमरनाथ यात्रा और जगन्नाथ रथ यात्रा का भी जिक्र किया।
इमरजेंसी के समय की आलोचना
पीएम मोदी ने आपातकाल का समय याद करते हुए कहा कि इमरजेंसी के समय पर अभिव्यक्ति की आजादी खत्म कर दी गई थी। लोगों पर अत्याचार हुआ था, लेकिन भारत की जनता नहीं हारी और इमरजेंसी खत्म होने के बाद इसे लगाने वाले लोग चुनाव हार गए थे। पीएम ने कहा कि हमें आपातकाल का विरोध करने वाले लोगों को याद रखना चाहिए। इससे हमें अपने संविधान को बचाए रखने की ऊर्जा मिलती है। पीएम ने अपने संबोधन में बोरोलैंड के फुटबॉल टूर्नामेंट के बारे में भी बताया, जिसमें हजारों टीमें शामिल हैं। बोरोलैंड एक समय पर संघर्ष के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यहां के लोग भी मुख्य धारा में शामिल हो गए हैं और असम से बाहर निकलकर अपनी पहचान बना रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं