Breaking News

सूर्य नमस्कार सर्वश्रेष्ठ व्यायाम योग है: कैलाश मंथन

सूर्य नमस्कार सर्वश्रेष्ठ व्यायाम योग है: कैलाश मंथन

तन-मन स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम योग सर्वश्रेष्ठ: मंथन

योग दर्शन पर केन्द्रित चिंतन वार्ता गोष्ठी सम्पन्न

भक्ति-ज्ञान-कर्म-ध्यान योग से होती है ध्येय की प्राप्ति


गुना। सूर्य नमस्कार सर्वश्रेष्ठ व्यायाम योग है। प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने से तन, मन, स्वस्थ रहते हैं। चिंतन मंच के संयोजक कैलाश मंथन ने अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग दर्शन पर केन्द्रित चिंतन गोष्ठी में कहा सूर्य नमस्कार के तहत मंत्र उच्चारण के साथ योग करके परम स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया जा सकता है। नख से लेकर शिख तक प्रत्येक अंग-अंग का स्वस्थ संचालन करता है सूर्य नमस्कार।

योग दर्शन पर केन्द्रित गोष्ठी में हिउस प्रमुख कैलाश मंथन ने कहा कि भारतीय दर्शन शास्त्र में भक्ति कर्म, ज्ञान, ध्यान आदि के द्वारा भी जीवन के लक्ष्य की प्राप्ति होती है, परम सिद्धि प्राप्त होती है। अंर्तराष्ट्रीय पुष्टि मार्गीय वैष्णव परिषद, चिंतन मंच विराट हिन्दु उत्सव समिति, जनसंवेदना, गीता प्रचार संघ के तहत योगदर्शन पर आधारित बौद्धिक सभा में कहा गया कि केवल व्यायाम योग ही योग नहीं कहा जा सकता, एक दूसरे से जुडऩा जोडऩा भी योग है। भक्ति द्वारा भगवान से योग होता है, ज्ञान मार्ग द्वारा स्थित कुछ प्राप्त कर लक्ष्य हांसिल किया जाता है। ध्यान योग है परम सिद्धि प्राप्त की जा सकती है। वहीं जीवन से कर्मयोग की प्रमुखता है। बिना कर्म किये किसी भी कार्र्य को सिद्ध नहीं किया जा सकता। स्वस्थ तन के लिए व्यायाम जरूरी है। स्वस्थ मन के लिये अध्यात्म दर्शन ध्यान योग जरूरी है। नारी शक्ति चिन्तन मंच की सभी शाखाओं एवं चिंतन हाउस बौद्धिक सभा में सूर्य नमस्कार योग व्यायाम किया गया। योग प्रशिक्षिका मीडिया प्रभारी रश्मि कैलाश मंथन ने बच्चों के बीच योगासन कर योग की महिमा बताई।वहीं बौद्धिक सभा में वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं