Breaking News

भाजपा नगर मंडल गुना ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

भाजपा नगर मंडल गुना ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए



गुना-भाजपा गुना नगर मंडल द्वारा भाजपा जिला मुख्यालय पर नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत के नेतृत्व में जनसंघ के संस्थापक,कोटि–कोटि कार्यकर्ताओं के प्रेरणा पुंज,संगठन के पुरोधा,प्रखर राष्ट्रवादी नेता,श्रद्धेय डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि 

बलिदान स्मृति दिवस के रूप में पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई। नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा ने बताया इस दौरान कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार,राष्ट्रीय कॉफी बोर्ड भारत सरकार के सदस्य मनोज दुबे,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिसिंह यादव,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता सभी वरिष्ठजनों द्वारा पुष्पांजलि कर डॉक्टर साहब के जीवन पर  प्रकाश डालते हुए उनके जीवन परिचय के साथ,किए गए कार्यों,संघर्ष,विचारों एवं जीवन की स्मृतियों को कार्यकर्ताओं से साझा करते हुए कहा की डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी त्याग बलिदान की वह प्रतिमूर्ति थे जिन्होंने राष्ट्रहित में कार्य करते हुए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की।देश में जब कूटनीति के चलते तात्कालिक सरकार द्वारा भारत का अभिन्न अंग होते हुए कश्मीर को भारत से भिन्न राज्य का दर्जा दिया गया तब उन्होंने कहा था देश में दो विधान,दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे।और कश्मीर को भारत में विलय करने की मांग को लेकर उन्होंने कई आंदोलन किए जिसके परिणाम स्वरूप उनकी षडयंत्र पूर्वक हत्या कर दी गई।ऐसे महान व्यक्तित्व को सदेव याद करना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य बनता है।हम सभी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात कर जीवन पथ पर अग्रसर हो।

कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री हरीश उरैया ने किया एवं आभार नगर महामंत्री नीरज जैन जी नगर मंत्री विवेक भार्गव ने माना।इस मौके पर  न.पा उपाध्यक्ष धरम सोनी, जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन जी भाजपा वरिष्ठ नेता निर्मल सोनी,शंभू सेन, एवं सभी मोर्चों के अध्यक्ष,सहित मंडल पदाधिकारीगण,पार्षदगण,मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं