Breaking News

गुना नगर मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा

गुना नगर मंडल ने निकाली  तिरंगा यात्रा सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा


गुना -भारतीय सेना के अदम्य साहस,वीरता और सेना द्वारा हाल ही में संपन्न हुए ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता को सम्मानित करने के उद्देश्य से शनिवार को गुना शहर में एक भव्य और ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सुरक्षा के नागरिक के बैनर तले आयोजित यह यात्रा न केवल वीर सैनिकों के सम्मान में निकाली गई। बल्कि यह राष्ट्रीय एकता,सेना के प्रति कृतज्ञता

और जनसहभागिता का अद्वितीय उदाहरण भी बनी। गुरुवार को नगर मंडल बूढ़े बालाजी मंदिर से हनुमंता मंदिर छिंगा चौराहा, ख्यावदा चौराहा,बोहरा मस्जिद ,भगत सिंह चौक होते हुए लक्ष्मीगंज शास्त्री पार्क पर पहुंची, जहां भारत माता की आरती के साथ इसका समापन हुआ। इस दौरान

 तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और भारत माता की जयघोष के नारों से सम्पूर्ण वातावरण राष्ट्रभक्ति से गुंजायमान हो गया।


यात्रा में आम नागरिक, महिला संगठन, धार्मिक संगठन, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता, पेंशनर्स, अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि छोटे-छोटे बच्चे एवं महिलाएं शामिल हुए। यात्रा का आयोजन भारतीय सेना के पराक्रम के प्रति आभार प्रकट करने के साथ-साथ युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से किया गया। नगर मंडल की ओर से यात्रा में सम्मिलित हुए सभी का आभार व्यक्त कर सभी के प्रति आयोजन को सफल बनानें में सहभागिता के लिए सभी नागरिकों के प्रति बहुत-बहुत धन्यवाद।

कोई टिप्पणी नहीं