सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद भी नहीं सुधार खराब हैंडपंप
सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद भी नहीं सुधार खराब हैंडपंप
मामले जिले के चांचौड़ा विधानसभा के ग्राम करमोदिया का
गुना-जिले के चांचौड़ा विधानसभा अंतर्गत कुंभराज तहसील के ग्राम करमोदिया के ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। गांव की महिलाएं कई मील दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। गांव के मरघटशाला के पास लगे हैंडपंप की चेन टूटने के कारण यहां परिस्थितियां गांव में निर्मित हुई। हेडपंप की चैन टूटे एक माह से अधिक समय हो जाने के बावजूद आज तक इसे सुधार नहीं गाया। जिसके चलते ग्रामीण पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान हो रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगाई। लेकिन फिर भी हैंडपंप नहीं सुधरा। यहां तक की हेडपंप ठीक करने हेतु सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई। लेकिन आज तक कोई मैकेनिक हेडपंप साइट पर नहीं पहुंचा। जिससे ग्रामीण महिलाएं परेशान हंै। लगभग आधा किलो दूर खेतों में स्थित कुएं से पानी लाने को हैं। मजबूर ग्रामीणों का कथन है कि पीएचई विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। विभाग में इन दिनों मनमर्जी का आलम हैं। सीएम हेल्पलाइन प




कोई टिप्पणी नहीं