Breaking News

नेशनल योगासन प्रतियोगिता खेलो इंडिया मै योगाचार्य महेश पाल को जज पेनल मै किया गया शामिल

नेशनल योगासन प्रतियोगिता खेलो इंडिया मै योगाचार्य महेश पाल को जज पेनल मै किया गया शामिल


गुना-नेशनल योगासन प्रतियोगिता खेलो इंडिया वुमेन लीग का आयोजन योगासन भारत द्वारा चार जोन मै किया जा रहा है जिसमें नोर्थ जोन, साउथ जोन, ईस्ट जोन और वेस्ट जोन मध्य प्रदेश को वेस्ट जोन के अंतर्गत रखा गया है जिसमें अन्य राज्य भी शामिल हैं राजस्थान,गुजरात, छततीसगढ़,महारास्ट्र, गोवा,दमन द्वीप, दादर नागर हवेली इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के चार जजों को सेलेक्ट किया गया है जिसमें इंदौर से विजय शंकर त्रिपाठी, भोपाल से आरती शर्मा, ग्वालियर से डॉ प्रतिमा वशिष्ठ, गुना से योगाचार्य महेश पाल वेस्ट जोन के अंतर्गत आने बाले राज्यों की खेलो इंडिया योगासन प्रतियोगिता 13,14 जनवरी को साई खेलो युवा कल्याण विभाग रानीताल स्पोर्ट कॉमप्लेक्स जबलपुर मै आयोजित की जा रही हैं जिसमें दो एज कैटेगरी 12 से 18और18 से 28 साल की गर्ल्स भाग लेंगी जो राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता मै टॉप 10 मैं चयनित हो चुकी है गुना से जिगिशा निखरा जो राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में अपना स्थान टॉप 10 मैं ही बना सकी थी उनका भी चयन इस प्रतियोगिता के लिए किया गया है इस खुशी के अवसर पर योगाचार्य महेश पाल और जिगिशा को पतंजलि  परिवार गुना एवं मित्र गणों परिवारजनों द्वारा बधाई शुभकामनाएं दी गई


कोई टिप्पणी नहीं