Breaking News

विहिप बजरंग दल ने बांटे अक्षत, कहा- 22 को घर-घर दीप जला मनाएं दीवाली

विहिप बजरंग दल ने बांटे अक्षत, कहा- 22 को घर-घर दीप जला मनाएं दीवाली



अयोध्या में विराजमान होने जा रहे रामलला के प्रतिष्ठा स्थापना को लेकर संपूर्ण शहर वासियों में हर्ष का माहौलहै। घर-घर रामलला स्थापित हो, पूजन हो और 22 जनवरी को यह उत्साह और उल्लास दीप पर्व दीपावली के रूप में रोशन हो, इसे ध्यान में रखते हुए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा अयोध्या से आए अक्षत वितरण अभियान की शुरुआत जिले के अलग अलग स्थानों पर की गई बही आरोन प्रखंड के बनबीर खेड़ी खंड में भव्य अक्षत कलश यात्रा निकाली जिसमे सैकड़ो की संख्या में महिलाएं बालिकाएं सिर पर अक्षत कलश लेकर निकली पूरे गांव में जगह जगह स्वागत किया गया  इसके बाद घर-घर अक्षत पीले चावलों का वितरण किया गया ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सबसे प्रथम ग्राम के निवासी रामजी शर्मा के यहां टोली डोल नगाड़ों के साथ पहुंची पूरे परिवार ने सभी राम दूतों का तिलक लगाकर स्वागत किया टोली द्वारा लोगों से आवाहन किया गया कि वह आगामी 22 जनवरी को अपने-अपने घर पर दीपावली मनाएं 

घरों पर भगवान राम लला की स्थापना के अवसर पर पूजन करें और शाम के समय अपने घरों पर दीप जलाकर दीपावली के रूप में रोशन करते हुए उत्साह और उल्लास के साथ श्री राम लाल की स्थापना का पर्व मनाए। इस दौरान शुरू हुआ यह अक्षत वितरण अभियान जिला मुख्यालय बल्कि संपूर्ण जिले में प्रारंभ किया गया। यह अभियान आगामी 15 जनवरी तक अणुव्रत रूप से घर-घर जारी रहेगा। इस पूरे कार्यक्रम में अभियान जिला संयोजक सुनील शर्मा अभियान खंड सह संयोजक रघुराज रघुवंशी जिन्होंने आयोजन की जानकारी मौजूद लोगों को दी। अब यह अभियान शहर के विभिन्न वार्डों ग्रामों में बड़े स्तर से संचालित होगा। इस मौके पर मुकेश शर्मा पंकज शर्मा ब्रजमोहन शर्मा आदित्य शर्मा कल्लू शिवहरे सुनील कुशवाह भरत शर्मा शिवप्रकाश शर्मा राजकुमार शर्मा कुलदीप शर्मा के साथ ग्राम के सभी कार्यकर्ता शामिल हुए

कोई टिप्पणी नहीं