युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं स्वामी विवेकानंद- कैलाश मंथन
युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं स्वामी विवेकानंद- कैलाश मंथन
सूर्य नमस्कार सर्वश्रेष्ठ व्यायाम योग- कैलाश मंथन
मुहालपुर गुफाओं में गणेशपूजन के साथ हुआ मेले का शुभारंभ
गुना- स्वामी विवेकानंद के देश, धर्म, समाज को दिए गए उपदेशों में श्रीमद् भगवद् गीता के उद्धरण ही प्रमुखता से दिखाई देते हैं। स्वामी जी के विचारों में श्रीमद् भगवद् गीता का दर्शन ही जाहिर होता है। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बौद्धिक सभा के दौरान चिंतन मंच प्रमुख कैलाश मंथन ने कहा कि अंग्रेजी दास्तां के चलते स्वामीजी के विचारों ने भारतीय समाज में देशभक्ति एवं सनातन संस्कृति के प्रति स्वाभिमान जाग्रत किया। जिसका प्रभाव स्वतंत्रता संग्राम में जाहिर हुआ। महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस, सरदार पटेल, लोकमान्य तिलक, पं. मदनमोहन मालवीय से लेकर सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने एकमत से स्वामीजी के विचारों पर चलकर देश को गुलामी की जंजीर से मुक्त कराया। युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं स्वामी विवेकानंद, जो मात्र 39 वर्ष की अवस्था में ही संसार को उस शाश्वत सनातन संस्कृति से परिचित करा गए, जो पाश्चात्य सभ्यता से प्रभावित होकर पश्चिमी संस्कृति की चकाचौंध में नष्ट हो रही थी। हिन्दुत्व को पुनस्र्थापित करने एवं श्रीमद् भगवद् गीता के विचारों के अनुसार चलने से जीवन का परम लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उपनिषद का एक वाक्य स्वामी जी को प्रिय था उतिष्ठत्त जाग्रत प्राप्य बरान्निबोधत, उठो, जागो, लक्ष्य की प्राप्ति तक रूको मत। इस दौरान हिउस, चिंतन मंच के कार्यकर्ताओं ने स्वामीजी के स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
मकर संक्रांति पर सप्त दिवसीय कार्यक्रमों का हुआ शुभारंभ
इसके पूर्व मकर संक्रांति उत्सव का भव्य शुभारंभ मालपुर, केदारनाथ में शिवाभिषेक, संकीर्तन, अखंड रामायण एवं गीता पाठ के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रमुख कार्यकर्ता, संत उपस्थित रहे। 14 एवं 15 जनवरी को प्राचीन स्थलों पर मकर संक्रांति पर पर्वी स्नान के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। ध्यान रहे प्रतिवर्ष परंपरा अनुसार अंचल के केदारनाथ धाम एवं मालपुर में हजारों लोग पर्वी स्नान का लाभ लेते हैं। चिंतन हाउस में भी गीता पाठ धार्मिक अनुष्ठान के साथ मकर संक्रांति महोत्सव का शुभारंभ हुआ। हिउस प्रमुख कैलाश मंथन द्वारा भगवान शिव की पूजा अर्चना, गीता पर बौद्धिक कार्यक्रम किया गया।
मकर संक्रांति पखवाड़े में नि:शुल्क श्रीमद् भगवद् गीता का वितरण
हिन्दू उत्सव समिति, चिंतन मंच द्वारा युवा दिवस से मकर क्रांति पखवाड़े तक श्रीमद् भगवद् गीता जी की नि:शुल्क प्रतियां प्रशासन, पुलिस एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को भेंट की जा रही है। हिउस प्रमुख प्रमुख कैलाश मंथन ने बताया कि जिले के प्रबुद्ध लोगों को विशेष रूप से गीताजी भेंटकर नि:शुल्क गीता वितरण मिशन 2023 का शुभारंभ किया गया। श्री मंथन ने बताया कि नववर्ष 2023 का श्रीनाथ जी का सुंदर कैलेण्डर पुष्टिमार्गीय केंद्रों, चिंतन हाउस से प्राप्त किया जा सकता है।
चिंतन मंच के तहत हुए अभावग्रस्तों को कंबल वितरण
वहीं चिंतन मंच के तहत अभावग्रस्तों को गरम कपड़े, कंबल वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गरीब बस्तियों, पिछड़े इलाकों एवं सड़कों पर जीवन काटने वाले अभावग्रस्त लोगों को सम्मानपूर्वक कंबल वितरण का शुभारंभ चिंतन मंच के संयोजक कैलाश मंथन ने किया। इस अवसर चिंतन हाउस में संपन्न वस्त्र, कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान हिउस प्रमुख कैलाश मंथन ने कहा कि पीडि़त मानवता की सेवा ही सच्चा धर्म है। सही मायने में अभावग्रस्तों की मदद करना ही साकार भगवान की सेवा है। मंथन ने कहा कि सेवाभाव सच्चे मन से होना चाहिए। यही राष्ट्र की सर्वोपरि सेवा होगी।
हरे कृष्ण, हरे राम अखंड संकीर्तन का हुआ शुभारंभ
वहीं वर्ष 2023 ईस्वीं का शुभारंभ हरेराम हरेकृष्ण महामंत्र के संकीर्तन समारोह के साथ संपन्न हुआ। चिंतन हाउस सहित प्रमुख मंदिरों एवं धाॢमक स्थलों पर सामूहिक षोडश महामंत्र ओम हरे कृष्ण का जप संकीर्तन किया गया। हिउस प्रमुख कैलाश मंथन ने बताया कि अंचल के 108 धार्मिक केंद्रों मंदिरों पर हरे कृष्ण महामंत्र का जाप निरंतर जारी है। प्रत्येक ग्यारस एवं रविवार को ओम नमो भगवते वासुदेवाय, ओम नम: शिवाय एवं हरे कृष्ण महामंत्र के जाप किए जा रहे हैं। सैकड़ों लोग निजी स्तर पर भी जाप कर रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं