अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अशोकनगर ने स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती "युवा दिवस" पर विशाल वाहन रैली का आयोजन किया
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अशोकनगर ने स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती "युवा दिवस" पर विशाल वाहन रैली का आयोजन किया
अशोकनगर -विद्यार्थी परिषद अशोक नाथद्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाते हुए विशाल वाहन रैली का आयोजन नेहरू डिग्री कॉलेज से शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए मानस भवन गौशाला रोड तक रैली निकाली। जिला संयोजक अजयप्रताप रघुवंशी ने बताया कि आगामी 18 जनवरी को अशोकनगर जिले में जिला छात्र सम्मेलन छात्र उद्घोष कार्यक्रम होने जा रहा है जिसमें संपूर्ण जिले से लगभग 2500 छात्र अशोकनगर में एकत्र आएंगे। जिसमें नगर में शोभायात्रा एवं खुला मंच कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच एक अच्छा वातावरण विद्यार्थी परिषद बनाएगी। जिसके निमित्त आज युवा दिवस पर विशाल वाहन रैली का आयोजन नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्य भारत प्रांत सह मंत्री कृष्णा यादव नगर मंत्री मुस्कान रघुवंशी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आशीष रघुवंशी भागसह संयोजक आदित्य शाक्य, निखिल रघुवंशी नगर सह मंत्री सार्थक जैन महाविद्यालय प्रमुख मोनू शर्मा नगर उपाध्यक्ष अंशुल शर्मा अमन रघुवंशी राहुल सेन गौरव राठौर प्रियांश लाड राज ओझा विशाल जैन एवं विद्यार्थी परिषद के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नगर संवाददाता -अभिनय मोरे




कोई टिप्पणी नहीं