Breaking News

दिव्यांग वंदना के लिए व्हील चेयर पाकर पिता प्रसन्न हुए

दिव्यांग वंदना के लिए व्हील चेयर पाकर पिता प्रसन्न हुए


शाजापुर -शाजापुर की निवासी 6 वर्षीय दिव्यांग वंदना के लिए व्हील चेयर पाकर पिता श्री ईश्वरलाल भिलाला प्रसन्न हुए। ट्रायसिकल प्रदान कर कलेक्टर ने दिव्यांग वंदना के पिता का पुष्पहार से स्वागत भी किया। दिव्यांग वंदना के पिता श्री ईश्वरलाल भिलाला व्हील चेयर प्रदान करने का आवेदन लेकर आज जनसुनवाई में आये और उन्होंने कलेक्टर श्री जैन को परेशानियों से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर श्री जैन ने सामाजिक न्याय विभाग को तत्काल व्हील चेयर लेकर आने के निर्देश दिये। विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए व्हील चेयर लायी गयी, जिसे कलेक्टर ने दिव्यांग वंदना को प्रदान की। व्हील चेयर पाकर वंदना के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री को दी गई व्हील चेयर से प्रतिदिन के कार्यों में आ रही परेशानी दूर होगी और वंदना को यहां-वहां लाने-ले जाने में आसानी रहेगी। व्हीलचेयर मिलने पर उसके पिता ने कलेक्टर श्री जैन को धन्यवाद दिया।

नगर संवाददाता -अभिनय मोरे 

कोई टिप्पणी नहीं