वरिष्ठजनों को गीता भेंट कर किया गया सम्मानित
संकीर्तन एवं नि:शुल्क गीता वितरण के साथ हुई गीता जयंती पखवाड़े की पूर्णाहूति
अंचल के वरिष्ठजनों को गीता भेंट कर किया गया सम्मानित
राष्ट्रधर्म के लिए मर मिटना सिखाते हैं गीता के विचार- कैलाश मंथन
देशधर्म की रक्षा करना ही हर भारतवासी का कर्तव्य- कैलाश मंथन
गुना- श्रीमद् भगवद् गीता प्रचार अभियान पखवाड़े के तहत गीता जयंती महोत्सव की पूर्णाहूति मार्गशीर्ष पूर्णिमा को ओम नमो भगवते वासुदेवाय, हरे राम रहे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे Þ महामंत्र नाम संकीर्तन के साथ हुई। इस मौके पर चिंतन मंच के तहत चलाए जा रहे गीता प्रचार अभियान का 33 वें दौर का शुभारंभ विराट हिन्दू उत्सव समिति प्रमुख कैलाश मंथन ने किया। अंतर्राष्ट्रीय नि:शुल्क गीता प्रचार मिशन, अंतर्राष्ट्रीय पुष्टिमार्गीय परिषद मप्र, विराट हिन्दू उत्सव समिति एवं चिंतन मंच के तहत मोक्षदा एकादशी गीता जयंती पर अंचल सहित देश के 13 प्रांतों में गीता प्रचार पखवाड़े के तहत गीता पाठ, स्वाध्याय, बौद्धिक वार्ता एवं नि:शुल्क गीता वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंतर्राष्ट्रीय नि:शुल्क गीता प्रचार मिशन भारत के तहत संपूर्ण देश में श्रीमद् भगवद् गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश के गुना जिला मुख्यालय से शुभारंभ होकर देश के अन्य राज्यों में अभियान चलाया जाएगा।
इस दौरान अंचल के धाॢमक केंद्रों, चिंतन हाउस में हुए कार्यक्रमों के दौरान गीता प्रचारक हिउस प्रमुख कैलाश मंथन ने वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं को सम्मानित करते हुए नि:शुल्क गीता वितरित की। अंचल के 18 प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक केंद्रों पर वरिष्ठ समाजसेवियों को गीता की प्रतियां भेंट कर सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय पुष्टिमार्गीय वैष्णव परिषद मप्र के प्रांतीय प्रचार प्रमुख कैलाश मंथन ने कहा कि प्रत्येक दौर में औसतन 1 हजार गीता की प्रतियां वितरित की गई है। वर्ष 1990 के दशक से चल रहे नि:शुल्क गीता वितरण अभियान ने अब विराट स्वरूप ले लिया है।
गीता प्रचार का अंतर्राष्ट्रीय केंद्र बना गुना
गीता जयंती सप्ताह के तहत अंचलभर में श्रीमद् भगवद गीता की प्रतियां नि:शुल्क वितरण की गईं। इस मौके पर श्री मंथन ने कहा कि जिला मुख्यालय गुना श्रीमद् भगवद गीता के महाप्रचार अभियान का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख केंद्र बन गया है। अंतर्राष्ट्रीय पुष्टिमार्गीय वैष्णव परिषद के प्रांतीय प्रचार प्रमुख एवं विराट हिन्दू उत्सव समिति, चिंतन मंच के संयोजक कैलाश मंथन के मुताबिक भारतीय धर्म दर्शन संस्कृति के प्रमुख ग्रंथ श्रीमद् भगवत गीता की अमर वाणी का प्रचार एवं सनातन धर्म संस्कृति के आधार उपनिषद संहिता की घर-घर में स्थापना के मकसद से महाप्रचार अभियान पिछले तीन दशक से चलाया जा रहा है।
हिउस प्रमुख कैलाश मंथन ने बताया कि अब तक गीताजी की 32 हजार प्रतियों का नि:शुल्क वितरण चिंतन मंच के तहत किया जा चुका है। प्रत्येक ग्यारस एवं रविवार को गीता स्वाध्याय मंडलों, मंदिरों, धार्मिक केंद्रों के माध्यम से श्रीमद् भगवत गीता की प्रतियां उन परिवारों तक पहुंचाई जा रही हैं जिनके पास गीता नहीं है। गीता का अध्ययन, पठन मृत्यु का भय दूर करता है। आत्मा की अमर सत्ता से साक्षात्कार करता है। जीवन जीने की कला सिखाता है गीता का ज्ञान। हिउस प्रमुख कैलाश मंथन ने कहा कि हजारों वर्ष पुरातन भारतीय संस्कृति भगवान कृष्ण की अमरवाणी गीता के बाज पर ही जीवित है। विदेशी संस्कृति के आघात के बावजूद पूरे विश्व ने गीता के उपदेशों को स्वीकार है।
1008 प्रचारिकाएं कर रही हैं गीता प्रचार
गीता जयंती पखवाड़े पूर्णाहूति के मौके पर गुना में मिशन के संस्थापक कैलाश मंथन ने संतों की उपस्थिति में निशुल्क गीता प्रचार का 33 दौर प्रारंभ किया। कोलकाता में श्रीमती विजयश्री रावत ने पश्चिम बंगाल में निशुल्क गीता प्रचार मिशन के तहत गीता वितरण की एवं गीता स्वाध्याय किया। प्रचार मिशन की सहसंयोजिका विजयश्री रावत के मुताबिक प्रथम दौर में एक हजार आठ पूर्णकालिक गीता प्रचारिकाओं ने नारी शक्ति ग्रुप जॉईन किया। वहीं हरिद्वार उत्तराखण्ड में श्रीमती साधना राघव द्वारा संकीर्तन एवं निशुल्क गीता वितरण किया गया। महानगर लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित भगवान श्री राधाकृष्ण के मंदिर में गीता प्रचार मिशन लखनऊ उत्तर प्रदेश की संयोजिका मीडिया प्रभारी श्रीमती रश्मि मंथन ने निशुल्क गीता वितरण किया। रश्मि मंथन ने कहा उत्तर प्रदेश में प्रथम दौर के दौरान 11,000 परिवारों तक निशुल्क गीता पहुंचाई जा रही है। इसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं उनकी धर्मपत्नी नम्रता द्वारा पिछले वर्ष गीता जयंती पर किया था। ब्रज प्रदेश में श्रीमती मधु पाराशर ने निश्चल की भागवत गीता वितरण किया। जयपुर में श्रीमती सरला बडाया, अजमेर में श्रीमती नमिता खंडेलवाल, इंदौर मध्य प्रदेश में अनुराधा विजयवर्गीय, भोपाल से श्रीमती कुसुम मिश्रा, प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश से श्रीमती संगीता खंडेलवाल सहित अनेकों राज्यों की संयोजिकाओं एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं ने गीता जयंती पर भव्य गीता वितरण समारोह में हिस्सेदारी की। इस वर्ष प्रमुख कार्यक्रम राधा कृष्ण मंदिर में भव्यता के साथ किया गया।




कोई टिप्पणी नहीं