रानी लक्ष्मीबाई जयंती को स्त्री शक्ति दिवस के रूप में मनाई
रानी लक्ष्मीबाई जयंती को स्त्री शक्ति दिवस के रूप में मनाई
अशोकनगर -अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सहराई द्वारा रानी लक्ष्मीबाई जयंती को स्त्री शक्ति दिवस के रूप में मनाया गया।
जिसमें नगर के कार्यकर्ताओं महाविद्यालय के छात्र छात्राओं एवं स्कूली विद्यार्थियों द्वारा नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में बहन अंजलि कुशवाह विद्यार्थी परिषद की महाविद्यालय मंत्री थी। जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में छात्र मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मध्य भारत प्रांत सह मंत्री कृष्णा यादव जी मौजूद रहे जिन्होंने रानी लक्ष्मी बाई के जीवन चरित्र को कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया उन्होंने बताया कि किस प्रकार से रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों के दांत खट्टे किए थे अल्प आयु में ही 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में एक महती भूमिका निभाई थी। वह हमारे लिए आदर्श है, लक्ष्मीबाई का रानी से वीरांगना बनने का सफर बहुत मुश्किल एवं संघर्षशील रहा था आज के समय में हमारी बहने किसी से कम नहीं है। छात्रों से आगे आकर हर क्षेत्र में प्रथम आ रही है, आप सभी को भी रानी लक्ष्मीबाई की भांति अपने जीवन में अच्छे कार्य एवं घर परिवार जिले प्रदेश का नाम रोशन करना है ऐसी शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के अतिथि शासकीय विद्यालय सराय के प्राचार्य केपी चौहान सर ने भी छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए सभी को खूब पढ़ने एवं बढ़ने की मार्गदर्शन के साथ हर क्षेत्र में छात्राओं की भूमिकाओं को बताया। कार्यक्रम में आभार नगर मंत्री सेवा ओझा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में चंदेरी भाग संयोजक अजय यादव सह संयोजक अमित यादव काॅलेज अध्यक्ष रामवरण यादव, काॅलेज मंत्री नेहा कुशवाहा, अंजली कुशवाह, सुषमा लोधी उपाध्यक्ष गोलू सिहं, राहुल यादव, अवतार कुशवाहा, शिवजीत सिंह, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नगर संवाददाता - अभिनय मोरे







कोई टिप्पणी नहीं