Breaking News

वृद्धजनों रस्साकशी प्रतियोगिता

वृद्धजनों रस्साकशी प्रतियोगिता, नीबू दौड़, बाल्टी में गेंद डालने खेल में दिखाया दमखम

शिवपुरी के ग्राम सिरसौद में कराई गई वृद्धजनों की प्रतियोगिता

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के संदर्भ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रंखला में हुआ आयोजन


शिवपुरी-मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के विभिन्न आयोजन के क्रम में जिले के आदर्श ग्राम सिरसौद में वृद्धजनों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। इस दौरान यहां रस्साकशी प्रतियोगिता, नीबू दौड़, बाल्टी में गेंद डालने सहित अन्य खेलों का आयोजन किया गया।  इस मौके पर वृद्धजनों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। सिरसौद में आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले वृद्धजनों का जिला पंचायत के सीईओ उमराव मरावी ने माला पहनाकर स्वागत किया और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि वितरित की। इस दौरान करैरा जनपद पंचायत के सीईओ ब्रम्हानंद गुप्ता, सरपंच अतर सिंह लोधी सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

वृद्धजनों का उत्साह देख खुश हुए सीईओ-

आदर्श ग्राम सिरसौद में वृद्धजनों के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी ने सभी वृद्धजनों को सम्मानित किया। रस्साकशी और नीबू दौड़ प्रतियोगिता में वृद्धजनों ने बड़े उत्साह के साथ यहां पर भाग लिया। वृद्धजनों के उत्साह को देखते हुए सीईओ काफी खुश हुए और सभी वृद्धजनों को माला पहनाई।

बॉलीवॉल प्रतियोगिता भी हुई-

मप्र के स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम पंचायतों में आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में सिरसौद में यह प्रतियोगिता हुई। यहां पर सिरसौद की दो टीमों के मध्य बॉलीवॉल प्रतियोगिता भी हुई। यहां पर युवाओं ने अपने खेल का हुनर दिखाया।

नगर संवाददाता -अभिनय मोरे 

कोई टिप्पणी नहीं