Breaking News

भारत जोड़ो यात्रा कैम्पेन देखने सर्जन सिंह शिल्पकार को बनाया गया विधानसभा समन्वयक

 


भारत जोड़ो यात्रा कैम्पेन देखने सर्जन सिंह शिल्पकार को बनाया गया विधानसभा समन्वयक

बीनागंज:-  कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह छोटे राजा साहब के आईटी सेल टीम के कर्मठ, सक्रिय सदस्य सर्जन सिंह शिल्पकार को भारत जोड़ो यात्रा के प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया सेल चाँचौडा विधानसभा का समन्वयक मनोनीत किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारत जोड़ो यात्रा के आई टी सेल विधानसभा समन्वयक नियुक्त होने उपरांत सर्जन सिंह शिल्पकार ने अपने यशस्वी विधायक श्री लक्ष्मण सिंह जी से आशीर्वाद लिया। विधायक श्री सिंह ने कहा की हम भारत जोड़ो यात्रा मे किसानों, मजदूरों, दलितों, महिलाओं, बच्चों और युवाओं की लंबे समय से दबी आवाज सुनने के लिए चल रहे हैं। हम न्याय, शांति और समानता के लिए आगे बढ़ रहे हैं। यात्रा को समाज के हर वर्ग का अभुतपूर्व प्यार और समर्थन मिल रहा है यह यात्रा बड़े पैमाने पर बेरोजगारी, मंहगाई, नफरत, विभाजन की राजनीति और हमारी राजनेतिक व्यबस्था के विकेंद्रीकरण के खिलाफ जनजागरण का काम कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं