रजक महासमाज ने द्वितीय पुण्यतिथि पर बांटे वृद्ध आश्रम में फल
रजक महासमाज ने द्वितीय पुण्यतिथि पर बांटे वृद्ध आश्रम में फल
गुना। रजक महासमाज मध्य प्रदेश संगठन जिला इकाई गुना की महिला पदाधिकारी व प्रदेश उपाध्यक्ष की धर्मपत्नी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर संगठन ने वृद्धाश्रम जाकर फलो का वितरण वृद्धजनों के बीच किया । प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण भड़ेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रजक महासमाज मध्य प्रदेश संगठन जिला इकाई गुना के द्वारा संगठन की महिला पदाधिकारी व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश रजक मातापुरा की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमति उमेश रजक की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर संगठन के लोगों ने वृद्ध आश्रम कैंट जाकर वृद्धों के बीच फलो का वितरण कर द्वितीय पुण्यतिथि पर रजक महासमाज मध्य प्रदेश संगठन की महिला पदाधिकारी श्रीमती उमेश रजक को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर रजक महासमाज मध्य प्रदेश संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण भड़ेरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश रजक मातापुरा, प्रदेश मंत्री राजकुमार रजक, संभाग मंत्री बंटी झाला, जिला अध्यक्ष दिनेश रजक पीओपी, छोटे लाल रजक नीरज रजक, राजू रजक छावनी रामसिंह रजक, गट्टू रजक छावनी शिव कुमार रजक, राजेश मालवीय
सहित अन्य समाजजन उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं