पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान
गुना। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर मनाए जा रहे अटल स्मृति वर्ष एवं वीर बाल दिवस के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला गुना के नेतृत्व में बुधवार को जयस्तंभ चौराहा पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
अभियान के तहत जयस्तंभ परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई तथा पानी से धुलाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम पारिक, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा, जिला महामंत्री चंद्रप्रकाश अहिरवार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धाकड़, वरिष्ठ नेता विकास जैन नखराली, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत, परेश भार्गव, रामकुमार शर्मा, निखिल अरोरा, महामंत्री रवि गुर्जर, उपाध्यक्ष नीतेश भार्गव, मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा, मंडल महामंत्री अंशुल श्रीवास्तव, विनोद लोधा, विनोद दीवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा की बहनें, पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि अटल स्मृति पर्व भारत के महान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में देशभर में आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सायं 6 बजे जयस्तंभ चौराहा पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें नगर के सभी नागरिकों से सहभागिता की अपील की गई है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी (100वीं जयंती) के समापन अवसर पर देशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर साहिबजादों की शहादत को स्मरण करते हुए राष्ट्र, धर्म एवं संस्कृति की रक्षा हेतु विभिन्न सेवा गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी।




कोई टिप्पणी नहीं