Breaking News

मराठा समाज ने मनाया छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक उत्सव

मराठा समाज ने मनाया छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक उत्सव 


गुना-श्री छत्रपति शिवाजी महाराज मराठा समाज ने महाराष्ट्र समाज गोपाल मंदिर में शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक उत्सव मनाया। इस अवसर पर छोटे छोटे बच्चों का सांस्कृतिक कार्यकम रखा गया। इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। मराठा समाज के अध्यक्ष राकेश राव जाधव ने बताया कि आज ही के दिन 6 जून 1674 में श्री छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था। और पिछले कई वर्षों से मराठा समाज  इसको बड़े उत्साह के साथ मनाता आ रहा है। इस मौके पर समाज के सभी महिलाएं, पुरुष, एवं बच्चे मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं