Breaking News

भारतीय जनता पार्टी गुना नगर मंडल की संकल्प सभा बैठक संपन्न हुई

भारतीय जनता पार्टी गुना नगर मंडल की संकल्प सभा बैठक संपन्न हुई


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने - के उपलक्ष्य में विकसित भारत का अमृत काल, सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा ने बताया नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन राजपूत जी ने आयोजित संकल्प सभा को - संबोधित करते हुए कहा कि भारत  के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जन-आधारित और पारदर्शी शासन की प्रतीक है। बीते 11 वर्षों में उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी है, जिसके परिणामस्वरूप हम विकसित भारत और अमृतकाल को जमीन पर उतरते देख रहे हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने गरीब और जन कल्याण के अभूतपूर्व कार्य किए हैं, जो देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाएंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल उपलब्धियों को हम सभी कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। - मंडल स्तर पर 'विकसित भारत संकल्प सभा' का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा भारतमाता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक पन्नालाल शाक्य जी,नगर पालिका अध्यक्ष एवं शहर की प्रथम नागरिक सविता अरविंद गुप्ता जी,वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय कॉफी बोर्ड भारत सरकार के सदस्य मनोज दुबे जी जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली जी मंचासीन रहे। कार्यक्रम संचालन नगर मंडल महामंत्री हरीश उरैया जी ने किया।नगर मंडल महामंत्री नीरज जैन जी ने कार्यकर्ताओं को विकसित भारत 2047 संकल्प का वाचन कर सभी को संकल्प दिलाया। साथ ही सभी वरिष्ठजनों द्वारा एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण किया प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रहित में कई साहसिक और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। इस अवसर पर संकल्प सभा कार्यक्रम का आभार नगर मंडल मंत्री श्रीमती छाया जी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में  पार्षदगण,मातृशक्ति,नगर मंडल पदाधिकारी एवं मंडल के बूथ अध्यक्ष एवं गणमान्य जन सभी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं