अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा गुना नगर मंडल में योग कार्यक्रम हुआ संपन्न
अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा गुना नगर मंडल में योग कार्यक्रम हुआ संपन्न
गुना-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भाजपा की सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि अभियान के निमित्त भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर संपूर्ण विश्व में योग के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।योग भारत की संस्कृति का वह अभिन्न अंग है जिसके माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्राणायाम किए जाते हैं।आज भारत अंतराष्ट्रीय स्तर पर योगगुरु के रूप में विश्वगुरु की भूमिका निभाता है।अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज भाजपा गुना नगर मंडल में योग कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत के नेतृत्व में किया गया जिसमें भाजपा जिलामहामंत्री संतोष धाकड़,न.पा. अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता,राष्ट्रीय कॉफी बोर्ड भारत सरकार,सदस्य मनोज दुबे मुख्याथिति के रूप में सम्मिलित हुए।नगर मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा ने बताया मंडल स्तरीय योग कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ के योग प्रशिक्षकों द्वारा सभी को प्राणायाम कराए गए।इस अवसर पर वरिष्ठजनों ने "करो योग,रहो निरोग" के नारे के माध्यम से सभी को प्रतिदिन योग करने और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने का संदेश दिया। एवं वृक्षारोपण किया कार्यक्रम में भाजपा नेत्री अलका विंदल,भाजपा नेता राधेश्याम अग्रवाल, सूर्या राठौर,नगर महामंत्रीद्वय हरीश उरैया,नीरज जैन,उपाध्यक्ष अर्पित शर्मा,धर्मेंद्र प्रजापति,मंत्री टीनल निकित जैन,छाया वाल्के सहित नगर मंडल पदाधिकारी,रवि राठौर,भीकम रजक,अभिषेक शर्मा,पार्षद विनोद लोधा,दिनेश शर्मा(चुक्की) एवं अधिक संख्या में भाजपाजन, मातृशक्ति,वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि बूथों के अध्यक्ष एवं आमजन उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं