साईकिल सुधारने की दुकान पर किया स्वामी विवेकानंद स्वाध्याय केन्द्र प्रारंभ
साईकिल सुधारने की दुकान पर किया स्वामी विवेकानंद स्वाध्याय केन्द्र प्रारंभ
गुना-जीवन में स्वाध्याय और स्वामी विवेकानंद ग्रुप एवं राष्ट्रीय युवा योजना इकाई गुना म प्र द्वारा श्रीराम कालोनी साईकिल सुधारने की दुकान सुनील साईकिल सर्विस पर नवरात्रि में स्वामी विवेकानंद स्वाध्याय केन्द्र प्रारंभ किया। स्वामी विवेकानंद स्वाध्याय केन्द्र का शुभारंभ समाज सेवी जमुनालाल ब्रह्मभट्ट, नारायण ओझा, सुनील ओझा ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र का पूजन माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट यूथ मोटिवेटर एवं लाइफ कोच ने सुनील ओझा का तिलक लगाकर माला द्वारा अच्छे काम में सहयोग के लिए सम्मान किया।संयोजक जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट यूथ मोटिवेटर एवं लाइफ कोच ने बताया कि हमारी संस्कृति में अनेक प्रकार के यज्ञ और दान बताये गये है इसी क्रम में हम ने स्वामी विवेकानंद स्वाध्याय केन्द्र यहां प्रारंभ किया है इसका उद्देश्य समाज में स्वाध्याय को बढ़ाना है।पहले नैतिक शिक्षा एवं नैतिक मूल्य संयुक्त परिवार में हमे दादा-दादी,नाना-नानी अन्य बड़ो से प्राप्त हो जाते थे। समाज में सत्संग और स्वाध्याय का चलन था।वर्तमान में हम देखते है अब न स्वाध्याय बचा और न सत्संग बड़ो और बच्चों स्वाध्याय बढ़े और अच्छी पुस्तकें पढ़ने की आदत बने इसके लिए हम ने इस स्थान का चयन किया।यह एक ऐसा स्थान है जहां गांडी साईकिल की पंचर सही कराने या अन्य कार्य के लिए व्यक्ति को 10-15 मिनट रूकना पड़ता है अगर वहां यह से पुस्तक लेकर दस पन्द्रह मिनट कुछ अच्छा पढ़ा लेता है तो उसके ज्ञान में वृद्धि होगी। यहां हम ने धार्मिक,देश भक्ति, नैतिक शिक्षा,प्रेरक कहानी, महापुरुषों के जीवन परिचय आदि रखी है।जिसे बड़े और बच्चे अपने घर पर भी एंट्री कराकर ले जा सकते है।सुनील ओझा ने कहा कि मुझे बहुत ख़ुशी है कि मैं अपने काम के साथ साथ मैं इस अच्छे काम करने का मौका मिल रहा है।यह बड़े और बच्चे आते रहते है उनको यह सब पढ़ने को मिलेगा और जीवन में लाभ भी होगा।जमुनालाल ब्रह्मभट्ट ने कहा कि इस स्वाध्याय केन्द्र से समाज का हर वर्ग लाभान्वित होगा।और हम सब अपने समय का सद् उपयोग कर पायेगे।इस अवसर पर अमन चिढ़ार, जीत, सुनील कुमार ओझा, नारायण जी ओझा, प्रखर ब्रह्मभट्ट, कुशाग्र ब्रह्मभट्ट,हनी आदि उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं