सब सवालों के जबाव है श्री मद्भागवत गीता में उसे सब को पढ़ना चाहिए- मोहम्मद तनवीर
सब सवालों के जबाव है श्री मद्भागवत गीता में उसे सब को पढ़ना चाहिए- मोहम्मद तनवीर
स्वामी विवेकानंद ग्रुप से जुड़कर सब धर्मों एवं त्यौहारों के महत्व को जान रहे हैं युवा
गुना-स्वामी विवेकानंद ग्रुप एवं राष्ट्रीय युवा योजना इकाई गुना एवं भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ गुना के संयुक्त तत्वावधान में संचालित स्वामी विवेकानंद स्वाध्याय एवं अध्ययन सामग्री केन्द्र के अन्तर्गत निशुल्क कोचिंग क्लासेस एवं मार्गदर्शन पर साप्ताहिक कक्षा में आज के बौद्धिक मंथन संगोष्ठी जिला संघ कार्यालय पर आयोजित की गई। संगोष्ठी के मार्गदर्शक के रूप में केन्द्रीय विद्यालय के अंग्रेजी के व्याख्यता मोहम्मद तनवीर रहे। संगोष्ठी का प्रारम्भ भारत माता स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पूजन एवं पुष्प अर्पित कर किया। अतिथि परिचय प्रताप रजक ने दिया। अतिथि स्वागत साक्षी कुशवाह ने किया। स्वामी विवेकानंद ग्रुप के बारे में विस्तार से राधिका धाकड़ ने बताया। आशीष रजक ने स्वामी विवेकानन्द स्वाध्याय एवं अध्ययन सामग्री केन्द्र के बारे में बताया। जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट यूथ मोटिवेटर एवं लाइफ कोच ने बताया कि आज के युवा भारत में मनायें जाने वाले त्योहारों के महत्व और उनके उद्देश्य को समझ सके और भारत के धार्मिक एवं राष्ट्रीय त्यौहारों से परिचित हो सके उन सब के प्रति सम्मान के भाव अपने मन में रखे इसी भाव से एक क्रम प्रारंभ किया है जिसमें अभी हमारे युवा इस्लाम धर्म में रमजान के महत्व को समझें एवं जैसे जैसे हमारे देश में मनाए जाने वाले त्यौहार आयेंगे उन के बारे में जानकारी रखने वाले विशेषज्ञों को बुलाकर युवाओं को समझना जायेगा। मोहम्मद तनवीर जी ने बताया कि इस्लाम कलेंडर के अनुसार रमजान नवां महिना है यह हमें उस ऊपर वाले के लिए धन्यवाद देने के लिए है।जिसने हमें इतनी अच्छी दुनिया दी है और कृतज्ञता प्रकट करते हैं रोज़ा रख करें।इस से हमारे शरीर एवं विचारों की शुद्धि होती है।सभी धर्मों का एक ही उद्देश्य है अपने धर्म को निभाते हुए सब के कल्याण के भाव अपने मन में रखना।साथ ही हम अपने आसपास के लोगों को भी अपने परिवार का माने यही भारतीय चिंतन हमें वसुदेव कुटुम्ब की सीख देता है।हमारी पूजा पद्धति अलग हो सकती है लेकिन हमारा लक्ष्य स्वयं के कल्याण के साथ साथ विश्व का कल्याण है। मोहम्मद तनवीर जी ने बताया कि आप को अपने आप को संकट में पाओ तो श्री मद्भागवत गीता का अध्ययन करो उस में सब सवालों के जबाव है श्री मद्भागवत गीता में उसे सब को पढ़ना चाहिए।उसे हर युवक को पढ़ना चाहिए।युवाओं ने इस्लाम धर्म से सम्बन्धित जो प्रश्न किये। और जिज्ञासा शांत की। सौरभ बैरागी, यशपाल जाटव,अभय रजक, केशव अन्नोटिया,राजपाल प्रजापति,दीपक बंजारा,नंदनी भार्गव, अनामिका जाटव,साजिया खान, प्रियंका धाकड़ ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन आलौक चौधरी एवं आभार प्रियंका धाकड़ ने व्यक्त किया।
कोई टिप्पणी नहीं