Breaking News

हिंदी साहित्य भारती के जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए सुनील शर्मा चीनी

हिंदी साहित्य भारती के जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए सुनील शर्मा चीनी



गुना। गत दिवस पूर्व अंतरराष्ट्रीय संस्था हिंदी साहित्य भारती का प्रांतीय अधिवेशन बड़े भव्य रूप में सरस्वती शिशु मंदिर, गुना में संपन्न हुआ। जिसमें संगठन के विस्तार हेतु व्यापक विचार विमर्श किया गया। गुना जिले में संस्था के विकास और विस्तार को ध्यान में रखते हुए साहित्य जगत के प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री सुनील शर्मा चीनी जो व्यंग्य क्षेत्र में एक सुस्थापित नाम है, उन्हें सर्वसम्मति से गुना जिले का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनके ऊर्जावान नेतृत्व तथा कुशल निर्देशन में गुना जिले का तहसीलों तक कार्य विस्तार करने के लिए हिंदी साहित्य भारती संकल्पित है। उनके इस मनोनयन पर संस्था के पदाधिकारियों डॉ रमा सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश बिरथरे, महामंत्री विनोद तिवारी, आनंद कृष्णानी, लखन शास्त्री, डॉ बुनकर, रवि शर्मा बंजारा, विष्णु साथी, डॉ जवाहर द्विवेदी, श्रीकृष्ण राजौरिया, अध्यक्ष सनाढ्य सभा, गोविंद राव मोरे, देवेन्द्र सोलंकी, ऋषिकेश भार्गव, प्रेमसिंह प्रेम, शंकर राव मोरे, उमाशंकर भार्गव, प्रीति गुप्ता, जयश्री बौहरे आदि सभी ने उन्हें बधाइयां दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अभिनय मोरे - नगर संवाददाता 

कोई टिप्पणी नहीं